बच्चों ने देश की शान में कीं मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नौ सेना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व नौ सैनिकों के सम्मेलन में बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कर मन मोह लिया। प्रतिभागियों को कर्नल एन. ऋषीकान्ता ने पुरस्कार दिये, तो उनके चेहरे खिल उठे।
नेवी-डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण परिषद फतेहगढ़ में आयोजित पूर्व नौ सैनिकों के सम्मेलन का मुख्य अतिथि कर्नल एन. ऋषीकान्ता ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व नौ सैनिकों ने अपने संस्मरण सुनाये। बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कर भाव विभोर कर दिया। तन्या, अनन्या, आकाक्षा दुबे, पलक, प्रियंका यादव, ईसानवी मिश्रा ने नृत्य व काव्य पाठ की मनोहारी प्रस्तुतियां कर समा बांध दिया। प्रतिभागियों को पुरस्कार मिले, तो उनके चेहरे खिल गये। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व सैनिक माया प्रकाश शुक्ला व पूर्व लेफ्टीनेंट उदयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत तथा बांग्लादेश को आजाद कराने में नौ सेना की भूमिका की याद में नेवी-डे मनाया जाता है। पूर्व नौ सैनिकों को कर्नल एन. ऋषीकान्ता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व लेफ्टीनेंट उदयवीर सिंह ने किया। पूर्व कमांडर नवीन कटियार, पूर्व कर्नल राघवेंद्र मिश्रा, रवींद्र सिंह, निखिल मिश्रा, प्रवेश पोखराल एवं सतीश शुक्ला आदि पूर्व नौ सैनिक मौजूद रहे।
नेवी-डे पर पूर्व नौ सैनिकों को किया गया सम्मानित
