नगर में निकली मां नव दुर्गा के नौ रूपों की शोभायात्रा

भक्तों ने जय माता रानी के लगाये जयकारे
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में दुर्गा मंदिर की तरफ से अष्टमी पर नवदुर्गा नौ रूपों की शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्गों पर घूमती हुई दुर्गा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। बीते आठ दिनों से काली माता मंदिर पर हलवा, खीर, पूरी का भंडारा चल रहा था एवं दुर्गा मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कमालगंज नगर के आसपास के गांव एवं नगर के निवासियों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया एवं माता रानी के दर्शन किये। शोभायात्रा में सर्वप्रथम श्री गणेश की झांकी रखी गई। उसके बाद ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं श्री कृष्णा-राधिका की झांकी को देखकर लोगों का मन भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में माता-बहनों के अलावा युवाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और माता रानी के जयकारे लगाये। जगह-जगह फूल वर्षा कर मां के नौ स्वरुपों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डॉन पंडित लक्ष्मीकांत दुबे, बल्लू पंडित, दीपक, सुंदर, मनोज गुप्ता, मयंक गुप्ता, अक्कू दुबे, अवध प्रताप सिंह इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर शोभायात्रा को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *