नौ वर्षीय बच्ची ने रखा पहला रोजा,देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

परिवार ने किया सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। मुस्लिम समाज के लिए रमजान के रोजे का विशेष महत्व है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं।
कशफ खान आज रमजान का पहला रोजा रखा अल्लाह की इबादत में मशगूल रही। नौ वर्षीय कशफ खान ने रमजान के पवित्र महीने में अपना पहला रोजा रखा। नौ साल की उम्र में रोजा पूरा किया। कशफ खान ने अपनी आस्था और अनुशासन का परिचय दिया। कशफ खान ने परिवार के सामने रोजा रखने की इच्छा व्यक्त की। कशफ खान ने बताया कि उसने बड़ों से सुना है कि अल्लाह रोजेदार की दुआएं कुबूल करता है। इसी प्रेरणा से उसने अपना पहला रोजा रखा। पांचों वक्त की नमाज के बाद उसने अपने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *