गंगा में दो लाख मछली न छोडऩे पर निषाद पार्टी ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत पांचाल घाट स्थित गंगा जी में मत्स्य संरक्षण हेतु रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत २ लाख मत्स्य अंगुलिका मछली छोड़ी जानी थी। मत्स्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के तहत बामुश्किल 20 हजार मछली के बच्चे छोड़े गये। जब विरोध किया गया तो सहायक निदेश मत्स्य विभाग ने कहा कि बाद में छोड़ देगे। जिसका सभी लोगों ने बहिष्कार किया। इस मौके पर सुरेश, ज्ञानेन्द्र कश्यप, कुलदीप कुमार, सचेन्द्र सिंह, अजीत कुमार, जितेन्द्र यादव, अवधेश, ज्योति, राकेश बाथम, अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *