फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निषाद पार्टी द्वारा संत गाडगे महाराज की बढ़पुर स्थित कैम्प कार्यालय में जयंती धूमधाम से मनायी गई। संत गाडगे बाबा का 147वां जन्मदिन पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। समाज में अज्ञानता, अंधविश्वास, गरीबी, शराबखोरी, छुआछूत, जातिवाद का विरोध किया गया। बाबा ने अपने जीवन काल में 60 संस्थाओं की स्थापना की और उनके अनुयायियों ने 42 संस्थाओं का निर्माण कराया। उपेक्षित एवं साधनविहीन मानवता के लिए स्कूल, धर्मशाला और गौशाला, छात्रावास, अस्पताल, परिश्रामालय, वृद्धाश्रम आदि का निर्माण कराया गया। उन्हें सम्मान देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2001 में संत गाडगे बाबा ग्राम स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, जितेन्द्र कनौजिया, सचेन्द्र कश्यप, राकेश बाथम, ज्ञानेन्द्र कश्यप, संदीप बाथम, राज कपूर, अजीत बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

