
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री श्याम सखा परिवार सातनपुर मंडी की ओर से श्री खाटूश्याम की शोभा यात्रा एवं निशान यात्रा का भव्य स्वागत समारोह श्याम नगर स्थित भाजपा नेता धर्मेन्द राजपूत के आवास पर सैकड़ों लोगों व महिलाओं ने किया। खाटू श्याम की आरती उतार कर व फूल बरसाकर यात्रा का भव्य बैण्ड बाजों के साथ कर शोभायात्रा निकाली गई। सातनपुर मंडी की ओर से द्वितीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव एवं विशाल संकीर्तन आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा के दौरान हलवा चना का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राधाचरण राजपूत, सतीश चन्द्र राजपूत, डा0 धर्मेन्द्र राजपूत, प्रदीप सक्सेना, सुधीर वर्मा, रिंकू, धर्मेन्द्र कटियार, महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, परशुराम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, प्रमोद महाजन, वेदराम श्रीवास्तव, प्रेमपाल राजपूत, अरविन्द राजपूत, राजपाल सिंह, भूरे सिंह, अंकुल राजपूत, प्रवीन वर्मा, राजेंद्र सिंह वर्मा, रोशन लाल राजपूत, राजू सिंह, अमन राजपूत, रामनरेश सक्सेना, मंगली राजपूत आदि मौजूद रहे
