निजाम अंसारी बने सपा के जिला सचिव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने निजाम अंसारी को जिला सचिव मनोनीत किया है। पिछले काफी दिनों से पार्टी के हर कामों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण निष्ठा से निजाम अंसारी ने कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने निजाम अंसारी को जिला सचिव का दायित्व सौंपा है। पार्टी कार्यालय पर प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक ने निजाम अंसारी को पदाधिकारी बनने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्वेश अम्बेडकर ने भी पहुंचकर निजाम अंसारी को बधाई दी और माला पहनाई। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि निजाम अंसारी के पदाधिकारी बनने पर संगठन को गति मिलेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *