
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ टाउनहाल पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलकर श्रेष्ठ भारत बनाने में योगदान देना है। आज की युवा पीढ़ी गांधी के बारे में जाने और पढ़े। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कनाडा के बारे में कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं है। हम जानते हैं कि किस तरह लोग आतंकवाद का सहारा लेकर लोग आगे बढ़ रहे हैं। हम आतंकवाद को झेल चुके हैं। हमने अपना प्रिय नेता इंदिरा गांधी को खोया है। जहां देश की सुरक्षा की बात आती है हम साथ खड़े हैं। आज जो विदेशों में रहकर कार्य कर रहे हैं, हमें उनकी सुरक्षा के बारे में भी सोचना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, अनिल मिश्रा, अंकुर मिश्रा हनी, आफताब हुसैन, पीएन सक्सेना, वसीमुज्जमा खां, अंबार अली आदि मौजूद रहे।
