समृद्धि न्यूज। भारत आए अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने अपना पद संभालने के बाद पहली बार भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत-अमेरिका दोस्त हैं और दोस्तों में मतभेद होता है और वे इसे सुलझा लेते हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर भी बड़ी बात कही है, जो दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित करने वाला है। भारत में नए अमेरिकी राजदूत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वासपात्र माने जाते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरा जरूर करेंगे। गोर ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
#WATCH | Delhi | Ambassador Sergio Gor assumes charge as the new US Ambassador to India. He says, "… It is great to be here as the United States' Ambassador. I come to this remarkable nation with profound respect and a clear mission: to take the partnership between our two… pic.twitter.com/IMdDUKyOnT
— ANI (@ANI) January 12, 2026
नए अमेरिकी राजदूत के मुताबिक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके, इसे लेकर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है। सर्गियो गोर की ये यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी टाइमिंग काफी अलग है, अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने हाल ही में रूस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बिल पेश किया है, जिससे भारत पर 500 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडराने लगा है। डोनाल्ड ट्रंप की हरी झंडी मिलने के बाद भारत की टेंशन और भी बढ़ गई है, जिसके बीच सर्गियो गोर भारत पहुंचे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर जिस तरह के संकेत दिए हैं, वो इस तनाव को कम करने वाले हैं और इस पर मंगलवार को उनकी बात होने वाली है। गोर ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सकारात्मक रवैये का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती सच्ची है। अमेरिकी राजदूत के मुताबिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों की सक्रिय बातचीत जारी है। भारत अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल-पैक्स सिलिका का हिस्सा जरूर बनेगा। सच्चे दोस्त अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
#WATCH | Delhi: After assuming charge as the US Ambassador to India, Sergio Gor says, "I have travelled all over the world with President Trump, and I can attest that his friendship with Prime Minister Modi is real. The United States and India are bound, not just by shared… pic.twitter.com/Wo1ztKxAoi
— ANI (@ANI) January 12, 2026
भारत जितना महत्वपूर्ण कोई देश नहीं
दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत जितना महत्वपूर्ण कोई और देश नहीं है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्र है। इसलिए इसे अंतिम रूप देना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसे हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गोर ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल तक भारत का दौरा कर सकते हैं। सर्जियो गोर ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को पैक्ससिलिका में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा मैं आज आपके साथ एक नई पहल भी साझा करना चाहता हूं जिसे अमेरिका ने पिछले महीने ही शुरू किया है, जिसका नाम पैक्ससिलिका है। पैक्ससिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है जिसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा इनपुट से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, एआई डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और इनोवेशन-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है। पिछले महीने इसमें शामिल होने वाले देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजऱाइल शामिल हैं। अगले महीने भारत को इस देशों के समूह में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
