सपा छात्रसभा की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को दिये गये मनोनयन पत्र

कार्यक्रम में विनीत कुशवाहा, डा0 जितेन्द्र सिंह यादव रहे मौजूद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर छात्रसभा के हर्ष गंगवार ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, प्रदेश सचिव डा0ॅ जितेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में कार्यकारिणी की घोषणा के साथ-साथ पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किये गये। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार ने आये सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हुए मंचासीन अतिथि विनीत कुशवाहा, डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रपाल सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर, भोला यादव, शशांक सक्सेना, सौरभ कटियार, बृजेश पाल, इलियास मंसूरी, राघव दत्त मिश्रा आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बधाई दी और आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य के लिए जी जान लगाकर मेहनत करने के लिए कहा। डॉक्टर जितेंद्र यादव ने सभी सदस्यों को सपा के पक्ष में लग जाने के लिए कहा। हर्ष गंगवार ने अपनी कमेटी में जिला महासचिव राहुल यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवम यादव, अंशुल यादव, अनुराग कुमार, सारिक खान, प्रिंस कटियार, सूर्या यदुवंशी, आयुष कुमार, शिवम गंगवार, रतनेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है। मीडिया प्रभारी साकिब खान बने। जिला सचिव सुबोध यादव, मनोज गंगवार, विपुल गंगवार, मयंक गंगवार, विक्रम यादव, नीलेश शाक्य, आकाश शाक्य, मगन शाक्य, कुलश्रेष्ठ, सचिन यादव, डा0 विवेक, दुर्वेश यादव, आकाश राजपूत, अवनीश जाटव, सोनू गौतम, दीपक माथुर, विकास सूर्यवंशी, योगेन्द्र सिंह, अजय कुमार, दीपेन्द्र पाल, राजा पाण्डेय, आकाश पाठक, विशाल यदुवंशी, अभिनव यादव, अंशुल कुमार, गुलफाम अहमद, सुखवीर, राजीव कुमार को जिम्मेदारी दी है। साथ ही १२ कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *