
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज व राजेपुर विकासखंड अधिकारी का गैर जनपद तबादला हो गया है।
नवाबगंज खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह गंगवार इस समय नवाबगंज के खंड विकास अधिकारी के अलावा कायमगंज ब्लाक का भी चार्ज था। इनका तबादला इटावा जनपद के लिए किया गया है। वही राजेपुर खंड विकास अधिकारी का ललितपुर जनपद के लिए तबादला किया गया है। फिलहाल शासन से अभी किसी भी नए व्यक्ति की तैनाती का आदेश नहीं आया है।
