खराब प्रदर्शन पर सीवीओ को नोटिस, जनपद की रैंकिंग आई 35

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड की अप्रैल माह की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे जनपद की रैंकिंग 35 आई है। बैठक में 27 विभागों की 79 योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में पशुधन विभाग की कृत्रिम गर्भाधान की रैंक 74 व श्रेणी ई आई, अंडा उत्पादन की रैंक 71 आई। खराब प्रदर्शन पर सीवीओ को नोटिस देने के निर्देश, दुग्ध विकास के सहकारी दुग्ध समितियों कार्यक्रम की रैंक 55 व श्रेणी ई आई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सडक़ निर्माण में रैंक 61 व श्रेणी डी आई, नियोजन विभाग की फैमली आईडी में 58 रैंक आई, लोक निर्माण विभाग की सडक़ों के अनुरक्षण में 47 रैंक आई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 50 रैंक आने पर उपायुक्त उद्योग को नोटिस देने के निर्देश, जल जीवन मिशन में 53 रैंक, पंचायती राज विभाग के व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में 43 रैंक आई। जिलाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत शौचालयों की जांच कराने के निर्देश दिये व डीसी व डीपीएम के कार्यो की जाँच के निर्देश दिये। विद्युत बिल सुधार में 61 रैंक, चिकित्सा विभाग की सी0टी0 स्कैन में 51 व बायोमेडिकल उपकरण रखरखाव में 42 रैंक आई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विभागों की रैंक पिछले महीने से गिरी है उनके जिलास्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *