कार्य समय पर पूरा न होने पर अधिशासी अभियंता व यूपीसीएलडीएफ को नोटिस

 डीएम ने एक करोड़ से अधिक कार्यों व 66 योजनाओं की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में चल रही 66 योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 द्वारा कराये जा रहे कार्यो को टाइम से पूरा न होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। यूपी सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की अत्यधिक धीमी गति पर अधिशासी अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिये, साथ ही यूपी आर0एन0एस0एस0 के कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जताई। डीएम ने पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये, सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व नवीनतम फोटोग्राफ उपलब्ध कराये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *