डीएम ने गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी सभी सूचनाएं नए फार्मेट पर उपलब्ध कराये, सभी निरीक्षण आख्याएं पोर्टल पर दर्ज करें, मृत गौवंश की सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज करें, सभी गौशालाओं में आवश्यकता के आधार पर प्लेटफॉर्म बनाये जाये, किसी भी गौशाला में गौवंश कीचड़ में न रहे। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के शिथिल पर्यवेक्षण के लिये उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे।
शिथिल पर्यवेक्षण के लिये मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस
