हरियाणा में अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाये गंभीर आरोप

समृद्धि न्यूज। हरियाणा पुलिस विभाग की परेशानी कम नहीं हो रही है। चंडीगढ़ में हाई प्रोफाइल एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि रोहतक पुलिस की साइबर सैल के एएसआई ने खुद को गोली मार ली। रोहतक में आईजी ऑफिस के साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना ने आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ ला दिया है, जिससे पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है।हरियाणा के रोहतक में एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी के बाद उनके पास से एक चार पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने हाल ही में खुदकुशी कर चुके आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईपीएस वाई पूरन की खुदकुशी के बाद से ही लगातार महकमे के कई पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाए जा रहे थे, एएसआई ने अपने नोट में लिखा है कि पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से खुदकुशी की थी। जानकारी के मुताबिक रोहतक के साइबर सेल में पदस्थ एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली है। संदीप ने खुद को गोली मार ली। उनकी डेडबॉडी लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान से मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हाल ही में खुदकुशी कर चुके आईपीएस वाई पूरन कुमार का जिक्र है। एएसआई ने अपनी खुदकुशी को शहादत बताया है और अपने सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार के परिवार पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसआई ने इस बात का जिक्र भी किया है कि आईपीएस अधिकारी ने गिरफ्तारी के डर से खुदकुशी की थी। रोहतक साइबर सेल में तैनात संदीप लाठर की खुदकुशी और सुसाइड नोट से अब खुदकुशी कर चुके आईपीएस वाई पूरन कुमार का पूरा परिवार कठघरे में आ गया है। एएसआई ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजाणिया अच्छे अधिकारी थे, जब एडीजीपी वाई पूरन कुमार आए तो बिजाणिया को हटा दिया और अपने लोगों को लगाया। संदीप ने कहा कि वाई पूरन कुमार ने महिला कर्मचारियों का ट्रांसफर के नाम पर यौन शोषण भी किया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं संदीप कुमार पुत्र दयानंद, गांव जुलाना जींद से हूं। मैंने अपनी जिंदगी में सच्चाई का साथ दिया है। उन्होंने लिखा कि मैंने सच्चे और ईमानदार लोग पसंद है। मेरे दादा और छोटे दादाजी सेना में रहे और वे देश के लिए लड़े। मेरी रगों में देशभक्ति है। उन्होंने लिखा कि देश और समाज से बड़ा कोई नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *