फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्य कर नरेगा मजदूर की हालत बिगड़ गयी। उसे लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार विश्राम उम्र 42 वर्ष पुत्र विभूति निवासी रघुनाथपुर अल्लाहगंज जिला शाहजहांपुर गुरुवार को नरेगा के तहत कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पत्नी सोनी, बेटे विनोद, आरव, बेटी गुडिय़ां का रो-रोकर बुरा हाल हैै। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरेगा मजदूर की हालत बिगड़ी, मौत
