यूपी के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार बीजेपी में शामिल हुए
विजय कुमार की पत्नी अनुपमा कुमार ने भी थामा भगवा झंडा
विजय कुमार को मछली शहर या कौशांबी से टिकट मिलने की चर्चा
समृद्धि न्यूज। पूर्व DGP विजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ-साथ आईपीएस अनुपमा, बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी, सपा से ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस से अंबुज शुक्ला, BSP से सचिन त्रिपाठी, सचिन शर्मा, कांग्रेस से दब्बू तिवारी और कानपुर से कई वर्तमान पार्षद BJP में शामिल हो गये हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार व उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक DGP विजय कुमार ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें बीजेपी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा सकती है। विजय कुमार ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि विजय कुमार कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। यूपी में अभी 12 सीटें हैं जहां से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।
इस मौके पर विजय कुमार की पत्नी अनुपमा और बहुजन समाज पार्टी के नेता धर्मवीर चौधरी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें आईपीएस विजय कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं। झांसी के रहने वाले विजय कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई की है। 1988 में आईपीएस बने तो बतौर SP पहली पोस्टिंग नवंबर 1989 से नवंबर 1990 तक शाहजहांपुर में रहे। इसके बाद गोरखपुर में एसपी रहे। इस जिम्मेदारी पर विजय कुमार नैनीताल और बरेली में तैनात किए गए।
पूर्व कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार बीजेपी में शामिल हुए
