शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप के अन्तर्गत शमशाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत अमलैया आशानंद में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ५० प्रतिशत से कम मतदान होने के कारण इस बार स्वीप टीम प्रभारी स्काउट मास्टर राजकुमार द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गई। स्वीप द्वारा जन जागरुकता के तहत भारत जैसे विशाल गणतंत्र गणराज्य में लोकतंत्र की अलख जगाते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जन मानस को एकत्र कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। नारे लगाये गये मतदान के दिन जो सोयेगा पांच वर्ष रोयेगा। जब होगा शत-प्रतिशत मतदान तभी बनेगा देश महान। साथ ही मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप गंगवार, एसएमससी अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रेम सागर, अमीन साहब, संजीव कुमार, हरीश कुमार, अतुल कुमार, अभिषक कुमार, निशा, सरला, वसंती, उपासना, कुंतीदेवी, पिंकी, रंजीत, विशुनदयाल, सुग्रीव, आकांक्षा श्रीवास्तव, हिमांशी, काजल, माया, सविता, गौरी, रुचि, इंद्रेश, भावना, शशि, नेहा, धु्रव, प्रशांत, शिवेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे। धन्यवाद राजकुमार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *