सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरुक कर बच्चों को दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कंपोजिट विद्यालय चौरसिया मझोला विकासखंड शमशाबाद में सडक़ सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सडक़ दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करते हुए शासन की निर्देशानुसार विद्यालयों में बच्चों को उनके माता-पिता एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने के संबंध में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के माध्यम से जागरुकता लाने के लिए प्रेरित कर शपथ दिलायी गई। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा और वैभव सोमवंशी द्वारा लगातार विद्यालयों में जागरूकता चलायी जा रही है। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरसिया मझोला में कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों को सडक़ जागरूकता हेतु सडक़ सुरक्षा शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका उमा दीक्षित, सहायक अध्यापिका सरिता साहू, सीमा, प्रिया शाक्य और शिल्पी ने सहयोग किया। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने बताया कि इस विद्यालय से विगत तीन वर्षों से लगातार विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार दिया जाता है। वर्तमान सत्र 2024 में भी इस विद्यालय की छात्राओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में लवली कक्षा 8 को 1000, चित्रकला हेतु द्वितीय पुरस्कार के रूप में नैंसी कक्षा 6 को 700, क्विज प्रतियोगिता में तथा सीमा कक्षा 7 को 500 की धनराशि निबंध प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी के रूप में प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *