मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत छात्राओं को दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को दुर्गा नारायण महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अपने घर से लाये हुए चावल एवं मिट्टी से अमृत कलश को भरा गया। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग द्वारा समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पंचप्रण की शपथ दिलायी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की मिट्टी के लिए अपने प्राण न्योछावर किये थे। इसके उपलक्ष्य में मिट्टी व चावल प्रत्येक गांव में एकत्र किया जा रहा है। जिसे बाद में जिला स्तर पर भेजा जायेगा। इस मौके पर डा0 बीके तिवारी, डा0 एचएसएन गुप्ता, डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 पंचम सिंह, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 अशोक कुमार शर्मा, विनय कुमार बाथम, शरद पाठक, वीरभान सिंह, प्रयांशी सिन्हा, शीवेन्द्र, अमानिका मिश्रा व शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *