शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को दिलायी गई शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कांग्रेस की नवगठित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिला कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, फ्रंटल संगठन प्रभारी मनीष द्विवेदी व यशपाल सिंह, कोआर्डिनेटर मोहम्मद सलमान इम्तियाज ने भाग लिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने अपनी नवगठित कमेटी को अतिथियों द्वारा शपथ दिलवायी। संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन अनिल मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, ऊषा दुबे, अम्मार अली, हिलाल शफीकी, तारिक वाशीर, आसिफ , राकेश सारस्वत, वीरेन्द मिश्रा, अतीक सलमानी, ईश्वर चक्रवर्ती, अमर मिश्रा, सुशील अग्निहोत्री, वात्सल्य मिश्रा, अशोक राठौर, गुलशेर, सलीम खां, शुभ दीक्षित, संजीव शर्मा, पवन बाल्मीकि, राजा खां, जोया खान, शवाना, परवीन, वंदना सक्सेना, नसरीन बानो, सबीना, हिमांगी सक्सेना, बाबू खान, नजर खान, मुकीम खान, कन्हैया बाथम, राशिद, इलियास, संजय दिवाकर, सोनू तिवारी, राजू ठाकुर, सुनील भारद्वाज, ऋषभ चौहान, शादाब, यामीन सलमानी, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *