नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय सभागार में पंचायती राज दिवस का आयोजन हुआ। कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलायी गयी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय सभागार में एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह ने पंचायती राज दिवस के मौके पर विकास खंड कार्यालय में टेलीविजन पर प्रधानमंत्री का प्रसारण तथा पंचायती राज मंत्री का प्रसारण सुनाया। एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह ने बताया की पंचायती राज दिवस की शुरुआत 24 अप्रैल सन 1993 से संचालित हुई थी। इसी दिन 73वां संशोधन बिल अधिनियम लागू हुआ था। इस संशोधन बिल अधिनियम में राष्ट्रीय पंचायती राज की शुरुआत हुई तथा राष्ट्रीय पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इसके बाद पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली लागू की गई। पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। ऐसे ही पंचायती राज मंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री का पंचायती राज दिवस पर टीवी प्रसारण दिखाकर कर्मचारियों को पंचायती राज व्यवस्था के तहत संविधान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो समाज कल्याण तथा एडियो आईएसबी, अनुराग सिंह, ग्राम सचिव कुलदीप राजपूत के अलावा सीडीपीओ विभाग के कर्मचारी तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
पंचायतीराज दिवस पर कर्मचारियों को दिलायी गयी संविधान की शपथ
