काशीराम राजकीय महाविद्यालय में छात्रछात्राओं को सड़क सुरक्षा की दिलायी गयी शपथ.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में 20 जुलाई को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता विचार विमर्श तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने तथा इन नियमों से अपने आसपास, परिवार, निकट संबंधियों को जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के तथा इस जागरुकता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया। प्रतिभाग करने वाली छात्र-छात्राओं में पूजा, प्रांशु, लालू, बुशरा बनो, शिवी, वैभव, निधी, शिवानी, अमृता, राज, सूर्यकांत, प्रतिमा, शिल्पी, राजा, सुमित, अनुरुद्ध, विमल, दिव्यांशु, अर्पित, अमित आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों तथा आंकड़ों से संबंधित सूचनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रियांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीकिशन पाल, राजेश और अमन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *