मार्ग दुर्घटना में कार्यालय सहायक की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा कार्यालय पर तैनात कार्यालय सहायक बाइक से घर जा रहा था, तभी उसको कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने हालत गम्भीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौर बांगर निवासी कौशलेंद्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह खंड शिक्षा कार्यालय पर कार्यालय सहायक के पद पर तैनात था। वह शुक्रवार को अपनी बाइक से अपने घर सिरमौर बांगर गया था। जहां से अपनी बाइक से कार्यालय की तरफ आ रहा था, तभी नवाबगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार्यालय सहायक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और उसकी बाइक लगभग 100 मीटर दूरी पर घसीटती हुई चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को घेर लिया और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल युवक को अपनी निजी कर में बैठालकर सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मां रूपवती, पिता प्रेम सिंह, पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजनों ने सूचना थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *