ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के निरीक्षण से चकरघिन्नी बने अधिकारी

चयनित ग्राम पंचायत का दौरा कर व्यवस्थायें सुधारने में जुटे
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना से जिले के अधिकारी चक्करघिन्नी बने हुए हैं। शायद इसीलिए तीन दिन से नामित ग्राम पंचायत का अधिकारी निरीक्षण कर कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाह रहे हैं।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिलखाना में शासन के आदेश पर ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना पर जिले के अधिकारी चक्कघिन्नी बने हुये हैं। बीते 3 दिन से विकास खंड अधिकारी सहित जिले के उच्च अधिकारी निरीक्षण में नामित ग्राम पंचायत की लगातार व्यवस्थाएं सुधारने में लगे हैं। बीते दो दिन पूर्व जिले के डीडीओ, पीडी तथा डीपीआरओ विकास खंड अधिकारी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निर्देशित करते हुए गए थे। वहीं बीते दिन जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डीएसओ भी गांव पहुंचे थे और संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की बात कह कर चले गए थे। वहीं आज मुख्य विकास अधिकारी पहुंचे और वहां पहले से मौजूद विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह तथा नियोजन विभाग से इंदल बाबू, स्वास्थ्य विभाग सहित विकास खंड के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *