विद्युत विभाग के अधिकारियों व बिजिलेंस टीम ने की छापेमारी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बिजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। जिससे लोगों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज में सुबह-सुबह पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बिजिलेंस टीम ने छापेमारी की। टीम ने घर-घर जाकर गहनता से चेकिंग की। कस्बा नवाबगंज चौराहा तथा बरतल, कस्बा मंझना तथा कई ग्रामों में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई लोगों के यहां अनियमिततायें मिलीं। जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद ने बताया की विद्युत व्यवस्था सब जगह सही मिली है। इसलिए कहीं भी कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर एसडीओ नवाबगंज धर्मेंद्र राजपूत, जूनियर इंजीनियर अब्दुल मजीद तथा फतेहगढ़ से बिजिलेंस टीम के साथ आए जूनियर इंजीनियर तथा विजिलेंस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *