हरदोई , समृद्धि न्यूज। शाहाबाद स्थानीय नवीन गल्ला मंडी शाहाबाद में डीएम की ओर से पहली अक्टूबर से 8 केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान खरीदने के लिए निर्देश दिए थे।लेकिन डीएम के निर्देशों का अफसरों ने दर किनार कर अभी तक किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा। या यूं कहा जाय कि अभी तक सरकारी सिस्टम भ्रष्टाचार करने की वजह तलाशने में लगा हुआ है।किसानों का धान 14 सौ से 16 सौ के बीच खरीदा जा रहा है।सरकारी खरीद अभी तक शून्य बताई गई है।बुधवार को कुछ किसान अपना धान का नमूना लेकर वहां पर पहुंचे तो सरकारी केंद्रों के अफसरो ने टरका दिया।और सिस्टम में बैठे लोग किसानों से प्राइवेट व्यापरियों को धान बेचने की बात कहते हैं।जबकि प्राइवेट व्यापारी मनमाने तरीके और कम कीमत पर उनका धान खरीदते हैं।किसान मजबूर होकर अपना धान बेचने को तैयार होता है।किसानों ने स्थानीय अफसरों के खिलाफ कार्यवाही कर धान क्रय केंद्र तत्काल चालू कराए जाने की मांग की है।
