विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में बांटे फल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन पर फर्रुखाबाद नगर इकाई द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में १२ फरवरी से १८ फरवरी तक कार्यक्रम किये जा रहे है। जिसके तहत रविवार को नगर इकाई अध्यक्ष रवि बाजपेयी के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद स्थित वृद्धाश्रम पर फल एवं बिस्कुट आदि वितरित किये गये। रवि बाजपेयी ने कहा कि सत्य मार्ग पर चलकर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर एवं संत रविदास द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना चाहिए। साथ ही सहयोगियिों ने विचार व्यक्त किये। आदित्य दीक्षित ने कहा कि नर सेवा नारायन सेवा प्रत्येक मनुष्य का सम्मान करना चाहिए। धार्मिक व समाजिक दायित्वों को समझते हुए संकल्प लें की जीवन भी सत्य के मार्ग पर चलेंगे। साथ ही संत रविदास की जयंती पर वृद्ध जनों को फल वितरित किये गये। इस मौके पर समर दुबे, सत्यम तिवारी, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *