
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज मंडल के कमालगंज विकास खंड के ग्राम अहमदपुर देवरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है 2047 तक भारत को विश्व के सबसे विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाह्न किया है। इस कार्यक्रमों में लापरवाही करने वाले अफसरों बक्सा नहीं जाएगा। लोकसभा के आम चुनाव से पहले 26 जनवरी तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है, इसके लिए सभी लोग 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में इस कार्यक्रम को पूरी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर फतेहचंद वर्मा, अरविंद कटियार, पंचम सिंह राठौड़, एडीओ सहकारिता योगेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह भदोरिया, अनुज कटियार, विमल यादव, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
