अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बैठक कर जनता की सुनीं समस्यायें

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बैठक कर जनता की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ललई में शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सहायक विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिव के साथ जाकर जनता की समस्याएं सुनीं। वहीं लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी सुखदेश कुमार ने बताया की शासनादेश के अनुसार जो भी योजनाएं आम जनमानस को दी जाने वाली हैं वह धरातल पर लाने का कार्य किया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी कामता प्रसाद पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन पर अमल करने की बात कही तथा बताया कि ग्राम पंचायत के स्तर से जो भी मूलभूत सुविधाएं दी जाने वाली हैं वह जनता को मुहैया कराई जायेंगी। जिसमें कूड़ा कलेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास तथा अन्य कई योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कामता प्रसाद पटेल, पंचायत सहायक उपकार मणि तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *