हिन्दी साहित्य भारती द्वारा चार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर जय नारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ के प्रांगण में हिंदी साहित्य भारती, अंतरराष्ट्रीय संस्था जनपद इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्षा डॉ0 वंदना द्विवेदी, केंद्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भारती मिश्रा, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती पूजन के साथ किया। संस्था का ध्येय गीत व मातृ वंदना का गायन किया गया। हिंदी साहित्य भारती ने चार प्रकोष्ठ बनाए हैं। जिनमें आध्यात्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रधानाचार्या सरस्वती विद्या मंदिर रागिनी मिश्रा, कलमकार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ0 कृष्णकांत अक्षर और शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी ओम प्रकाश शुक्ल प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर को दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि डॉ0 वंदना द्विवेदी ने कहा हिंदी साहित्य भारती राष्ट्रीय हित में काम कर रही है। राष्ट्रीय हित के लिए हम सबको हिंदी साहित्य भारती के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। भारती मिश्रा ने संस्था के उद्देश्य पर वार्षिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रभात अवस्थी ने संगठन के विस्तार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंजुम दुबे ने सभी से सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया। स्मृति अग्निहोत्री, प्रीति तिवारी, पूनम पाठक तथा डॉ0 पीडी शुक्ला ने काव्य पाठ किया। कृष्णकांत अक्षर, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष अग्निहोत्री ने व संयोजन महामंत्री डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर श्रीनिवास मिश्र, आदेश गंगवार, अर्चना चतुर्वेदी, नरेश द्विवेदी, नारायण, ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ0 विनीता तिवारी, कीर्ति मिश्रा, कंचन पांडे, सूर्य प्रसाद द्विवेदी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अवनींद्र कुमार, अवधेश चंद्र अग्निहोत्री, अंकुर मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *