
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत भाजपा मण्डल फतेहगढ़ के नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान के द्वारा पार्टी कार्यालय आवास विकास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री कैप्टन डीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने संगठन को मजबूती पर बल दिया। मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का माल्यर्पण कर स्वागत किया। संचालन नगर महामंत्री शिवम दुबे ने किया सभासद बिटान देवी ने भी महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया और वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस मौके पर चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना, रमला राठौर, सुनील रावत, शशांक शेखर, रिन्कू दुबे, धर्मेन्द्र राजपूत, अंशू राठौर, मधुर कटियार, रानू दीक्षित, विजय सोमवंशी, नीरज कटियार, राहुल राठौर मौजूद रहे।
