
बैगों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर कर रहा था टे्रन में यात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टे्रन में पटाखे (ज्वलनशील पदार्थ) लेकर यात्रा करते रेलवे पुलिस ने वृद्ध को पकड़ लिया। उसके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी।उप निरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ पर दीपावली त्यौहार के मद्देनजर टे्रन में स्कोर्ट पार्टी के साथें चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी के कोच में ६२ वर्षीय सुरेश पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी दुर्गा कालोनी कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक बैग में भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे (ज्वलनशील पदार्थ) भारी मात्रा बरामद हुआ। पुलिस ने पटाखों को जप्त कर सुरेश हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वृद्ध के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी फतेहगढ़ करेंगे।
