गोली लगने से वृद्ध की मौत, मानसिक रुप से थे परेशान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध के गोली लगने से मौत हो गयी। इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर तमंचा पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के क्षेत्र मोहल्ला जटवारा निवासी ६५ वर्षीय अशोक पालीवाल पुत्र महादेव प्रसाद पालीवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। सूत्रों की माने तो वृद्ध ने खुद तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली है। जिससे वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक वृद्ध की पत्नी, पुत्र और पुत्र वधू परिवार के साथ मुरादाबाद में रहते हैं। नौकर अनिल राजपूत ने घटना की सूचना मृतक के भतीजे अमित पालीवाल को दे दी। इसके मुरादाबाद में रह रही पत्नी समेत परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर मृतक के पास तमंचा पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान नौकर ने बताया कि मृतक वृद्ध मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *