रंजिशन दबंगों ने किया पथराव, वृद्ध की मौत

स्पेलर को लेकर चल रहा था पड़ोसी दुकानदार से विवाद मृतक की नातिन द्वारा खिड़की से पानी फेंकने पर शुरु हुआ था विवाद

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। स्पेलर के व्यापार को लेकर चल रही रंजिश के चलते दो पक्षों में उस समय विवाद हो गया जब एक पक्ष की नातिन द्वारा खिड़की खोलकर पानी फेंक देने पर उसकी छींटे दूसरे पक्ष पर पड़ जाने पर दबंगों ने छत पर चढ़कर पत्थराव कर दिया। सीने में र्इंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। ईंट पत्थर चलने से मोहल्ले में दशहत फैल गई। परिजन वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गा कालोनी अलीगंज रोड शिवरई वरियार निवासी राधेश्याम का अपने पड़ोसी रामफल से स्पेलर के व्यापार को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात्रि राधेश्याम की नातिन अनुष्का ने खिड़की से गली में पानी फेंक दिया। जो रामफल के पड़ गया। जिसको लेकर रामफल ने अपने परिजनों व साथियों के साथ छत पर चढ़कर पत्थराव कर दिया। ईंट सीने में लगने से राधेश्याम अचेता हो गये। जिन्हे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में मृतक के पुत्र आलोक शाक्य ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि पिता राधेश्याम उर्फ रामदास शाक्य उम्र 65 वर्षीय पुत्र फूल चन्द सरसो स्पेलर की पिराई का व्यापार करते थे। पड़ोस में रामफल श्रीवास्तव की भी सरसो पिराई की दुकान है। रामफल व्यापार को लेकर रंजिश मानता है। कई बार रामफल गाली-गलौज कर झगड़ा कर चुका है। ३ अक्टूबर की रात्रि ९ बजे रामफल, रामसिंह, नानिकराम उर्फ नन्हे पुत्रगण लटूरी सिंह व दीपू, गोविन्द, अनमोल पुत्रगण रामफल, आकाश पुत्र राम सिंह, अमन पुत्र ननिकराम तथा सनी उर्फ कल्लू पुत्र दीपू सभी ने मिलकर पिता के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग कर गलौज-करने लगे। जिसका पिता ने विरोध किया उक्त लोगों ने जान से मारने की नियय से छत पर चढ़कर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मेरे पिता राधेश्याम के सीने में ईट लगने के कारण वहीं गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में डायल ११२ पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपीगण पिता राधेश्याम को मरणावस्था में छोड़कर भाग गये। परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाशपाल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि बीती रात्रि ९ बजे कायमगंज के ग्राम सिवरई में दो पक्षों में राधेश्याम शाक्य व दूसरे पक्ष रामफल के परिजनों के बीच वाद-विवाद हो गया। सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंचे, तो मौके पर पता चला कि मारपीट की घटना घटित नहीं हुई। कुछ देर बाद कोतवाली कायमगंज से सूचना प्राप्त हुई की राधेश्याम के सीने में चोंट लगी है और उन्हें सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कायमगंज ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कोई चोंट का निशान नहीं पाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी रामफल के परिजनों द्वारा पत्थराव किया गया, जो ईंट राधेश्याम के सीने में लग गई और उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *