फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ईंट से लदे ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के बन्थल शाहपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख का ईंट भट्टा है। जिसके लिए ग्राम रायपुर से कच्ची ईंट भरकर ट्रैक्टर आ रहा था। रायपुर में ही 60 वर्षीय रामफेरे कूड़ा डालने जा रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर उन पर चढ़ गया। जिससे रामफेरे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें परिजन आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिससे मृतक की पत्नी शांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर वृद्ध की मौत
