कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी पैंसठ वर्षीय महावीर सिंह सोमवार सुबह गांव कटिया में स्थित निर्माणाधीन दुकान का लिंटर देखने गए थे। उसी समय छत से निकली एचटी लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन आनन फानन में सीएचसी कायमगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मंगलवार की बीती रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर स्वजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
