फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा राजेपुर निवासी मुखराम पुत्र भिखारी लाल उम्र 75 वर्ष सोमवार की रात अपनी पान मसाला की दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वह अमन धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर सूचना पुलिस को भेज दी। वृद्ध की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
