उन्नाव, समृद्धि न्यूज। औरास थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
औरास थाना क्षेत्र के जमाल नगर गांव निवासी 65 वर्षीय हरीशंकर देर शाम औरास से एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से घर लौट रहा था तभी रानी खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाइक से साइकिल टकरा गयी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस से सीएचसी औरास में भर्ती कराया जहां से केजीएमयू रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान हरीशंकर की मौत हो गई ।
