तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

कायमगंज/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से बाजार जा रहा साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पड़ोसी दुकानदारों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दिनांक ११ जुलाई को समय अपराह्न कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने बाजार कर घर वापस लौट रहे वृद्ध पितौरा निवासी साबिर अली पुत्र कादर अली(६०) वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उछलकर वह दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल को कायमगंज सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां भी प्राथमिक इलाज के बाद उसे सैफई अस्पताल इटावा के लिए रेफर किया गया था। जब परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को घर ले आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि साबिर अली मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थेष। वह बाजार से तंबाकू के बोरे लेने गए थे। मृतक के बेटे जावेद ने बताया कि उसकी मां कुरैशा बेगम की अभी कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं देर शाम मृतक के बेटे ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *