कमरे में बंद कर बालक के साथ वृद्ध ने किया कुकर्म

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन बकरी चराने गए बालक को आरोपी ने चारपाई पकड़वाने की कहकर कमरे में बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। पीडि़त पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा नवाबगंज स्थित एक गली निवासी एक 10 वर्षीय बालक अपनी बकरी चराने खेतों की तरफ गया था, तभी पीडि़त के मुताबिक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध लालाराम निवासी बरतल वाली गली ने बालक को अपने घर बुलाया और अपनी चारपाई कमरे में डलवाने की बात कहकर कमरे के अंदर ले गया और उसको कमरे के अंदर दबोचकर अंदर से कुंडी लगाकर उसके साथ कुकर्म किया। काफी देर बाद बालक छूटकर अपने घर पहुंचा और अपने साथ घटी घटना की अपने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर पीडि़त पिता अपने पुत्र को साथ लेकर थाने गया और थाना पुलिस को नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *