टहलने निकले वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। टहलने निकले वृद्ध का पैर तालाब किनारे फिसल गया। जिससे डूबकर वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और सूचना पुलिस को दी। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नवनिर्मित नगर पंचायत खिमसेपुर के वार्ड शिवाजी नगर निवासी 65 वर्षीय बुलाकी पुत्र गेंदा लाल सुबह 5:30 बजे इटावा बरेली हाईवे पर टहलने गए थे। रोड पर स्थित रानी के ताल में पैर फिसलने से वृद्ध की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन की तो कहीं जब पता नहीं लगा। लगभग 8:30 बजे तालाब की तरफ देखने गए तो वहां बुलाकी की छड़ी व चप्पल पड़ी थी। तालाब में देखने पर वृद्ध की शर्ट दिखायी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दरोगा मोहित मिश्रा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *