पुरानी पेंशन बहाली भारत यात्रा का जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र डवास ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु भारत यात्रा के तहत रथ यात्रा का जनपद में जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक की अगुवाई में जमापुर मोड़ पर सैकड़ों शिक्षकों ने स्वागत किया। रथ यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 रामचन्द्र डवास, प्रदेश संयुक्त मंत्री आलोक मिश्रा, मण्डल मंत्री गिरीश दीक्षित, जिला मंत्री हरदोई एमपी सिंह, जिला संयुक्त मंत्री हरदोई आशीष दीक्षित का मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। संयुक्त मंत्री आलोक मिश्रा ने यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी दी। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली में सहयोग करने की अपील की। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 रामचन्द्र डवास ने कहा कि पेंशन की संरचना व उसके दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र व अनुदेशकों के स्थायीकरण हेतु मांग का पुनजोर समर्थन किया। वेतन आयोग के गठन के संबंध में जानकारी दी। पुरानी पेंशन के फायदों पर प्रकाश डाला और कहा कि आर्थिक, सामाजिक व पारिवारिक सुरक्षा है। शिक्षकों से पढ़ाई छोड़कर अन्य काम लिये जा रहे है। शिक्षक के खुद के मोबाइल से सरकार काम करा रही है। अब जो पार्टी पुरानी पेंशन देगी उसी को वोट दें। वोट की चोट से प्रहार का बल दिया जायेगा और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। एमपी सिंह, गिरीश दीक्षित ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सरकार को पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल करनी होगी। संचालन आकांक्षा अग्निहोत्री ने की। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ के अनुराग पाण्डेय, सर्वेश त्रिवेदी, प्रवेश राठौर, अजीमुद्दीन, मनोज मिश्रा, सोहेल खान, अजय दीक्षित, सोमनाथ दीक्षित, प्रमोद यादव, प्रमोद शर्मा, संजय राठौर, नागेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *