बाइक और स्कूटी की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत

हरदोई , समृद्धि न्यूज। सवायजपुर थाना क्षेत्र के भठ्ठापुरवा समीप बाईक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिससे वृद्ध महिला व स्कूटी सवार युवक राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने वृद्धा को हालत गंभीर में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकत्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सवायजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लीपुर निवासी छोटी बिटिया 45 वर्ष पत्नी अशोक मंगलवार को यह घर से पैदल सवायजपुर को जा रही थी। इस दौरान हरदोई फरुखाबाद मार्ग पर जंगी सिंह इंटर कॉलेज के पास एक बाईक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला से जा टकराई।इस घटना मे महिला छोटी बिटिया व स्कूटी सवार राधेश्याम घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर एम्बुलेंस घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले गई। हालत गंभीर देखते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।मृतका छोटी बिटिया अपने पीछे पति अशोक व चार बेटे व तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए है।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *