फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ की बैठक हुई। जिसमें 18 और 19 मई को जनपद में खेल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल के आगमन पर स्वागत के संंबंध में चर्चा की गई। समस्त खेल संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी फतेहगढ़ चौराहे पर 19 मई को गेम्स मशाल के साथ आये हुए अतिथियों का स्वागत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहेेंगे। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा व अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा। यह निर्णय बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर यादव, सचिव अविनेन्द्र सक्सेना, संजीव कटियार, कुलदीप यादव, मनीष कुमार, योगेश शुक्ला, चमन टंडन, प्रबल पाठक, अजय प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
ओलंपिक संघ करेगा गेम्स मशाल का स्वागत
