अष्टमी पर नगर में माता के नौ रुपों की निकाली गयी शोभायात्रा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज नगर में आज नवरात्र की अष्टमी पर भक्तों ने मां दुर्गा के नौ रुपों की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा की तथा महिलाओं ने आरती उतारी।
जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर मंगलवार को दुर्गा मंदिर कमालगंज चौराहे से मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की शोभायात्रा निकाली गयी। जो नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई दुर्गा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की तथा जयकारे लगे। महिलाओं ने स्वरुपों की आरती उतारी। ढोल नगाड़े तथा डीजे की धुन पर बज रहे माता के भजनों पर महिला तथा पुरुष थिरकते नजर आये। प्रसाद के रुप में खीर पूड़ी तथा हलवा वितरित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। जिसमें दुर्गा मंदिर के कर्ताधर्ता सेवादार धीरू पंडित, रामकुमार गुप्ता, मनोज गुप्त, दीपक सुनार, पंडित लक्ष्मीकांत, अन्नू हलवाई, अरविंद गुप्ता उर्फ बिंदी, डब्लू गुप्ता, इतवारी सहित सैकडों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *