अस्थाई गौ आश्रय स्थल के निरीक्षण में कमियां मिलने पर सीडीओ ने सचिव और प्रधान को कारण नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

हरदोई , समृद्धि न्यूज। सोमवार को सीडीओ सान्या छाबड़ा द्वारा ब्लाक सुरसा की सिकन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में गौशाला में 3 टीन शेड,दो सोलर लाइट,पेयजल हेतु समर एवं सोलर वाटर टंकी और गौशाला में 180 गौवंश संरक्षित पाये गये।
सीडीओ के निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा एवं दाना उपलब्ध नहीं पाया गया। भूसा घर में 5 से 7 कुन्तल मात्र भूसा पाया गया। खराब भूसा मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण में चार कैमरों में दो कैमरे खराब पाए गए तथा जो 2 कैमरे चल रहे थे,उनको भी ठीक प्रकार से नहीं लगा पाया गया। गौशाला में पशु दुर्बल एवं कमजोर प्रतीत हो रहे थे तथा दो पशु बीमार मिले। सीडीओ ने बताया कि गौशाला में 3 केयर टेकर तैनात होने के बाद भी एक केयर टेकर भी नहीं रूकते हैं। गौशाला के अन्दर कुत्ते घूम रहे थे, जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए हुए सीडीओ द्वारा चारों लगे कटीले तारों को लगवाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिये गये।
गौशाला में हरा-चारा एवं दाना न पाये जाने,खराब भूसा रखे जाने एवं केयर टेकर द्वारा रात्रि में निवास न करने के कारण ग्राम पंचायत सचिव गरिमा कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं ग्राम प्रधान को पंचायती राज अधिनियम की सुसंगत धारा 95(छ) के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये गये।गौशाला के निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवालय सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया गया।पंचायत सहायक प्रीति देवी अनुपस्थित पाई गई। बताया गया कि वह आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बख्तारपुरवा में डियूटी लगायी गयी है।सचिवालय भी अव्यवस्थित पाया गया तथा परिसर में चारो ओर घास खड़ी थी तथा चारो ओर गन्दगी व्याप्त थी। परिसर एवं शौचालय की सफाई काफी दिनों से नहीं मिली।सचिवालय का समुचित रख-रखाव न करने हेतु उत्तरदायी सचिव गरिमा कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये गये।निरीक्षण के समय डा शालिनी पाण्डेय पशु चिकित्सा अधिकारी सुरसा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *