स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिया स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किये प्रस्तुत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया स्कूल हाथीखाना फतेहगढ़ में आजादी का पर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देश की आजादी से लेकर दहेज प्रथा तक के सिरियल और गीतों से समाज को एक संदेश देना चाहा। छोटे छोटे बच्चों ने अपनी देश के प्रति मोहब्बत और आजादी की खुशी में देश भक्ति गीतों को सुनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक सैयद रिजवान अली लाल किले पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद रहने के कारण स्कूल में मौजूद नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बच्चों और अध्यापकों व स्कूल में मौजूद मेहमानों के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर नसर ख़ालिक़, असलम निशात, सुहेल अहमद फारूकी़, खुर्शीद आलम, तौसीफ अली, राजेश यादव, वासिद अहमद, ज़ीशान अंसारी, बिलाल अहमद, नूरुल हक़ एवं स्कूल के सभी टीचर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *