महाशिवरात्रि पर डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण, की पूजा अर्चना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ऐतिहासिक पांडेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर पूजा अर्चना की।
रविवार को महाशिवरत्रि का पर्व होने के चलते नगर के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गयी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांडेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया तथा पूजा अर्चना की। इसके बाद आलाधिकारी नीम करोरी मंदिर भी गये। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार, सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *