शहीद दिवस पर रेजांगला के शहीदों को कृष्ण वाहिनी कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्ण वाहिनी द्वारा शहीद दिवस पर रेजांगला के लिए शहीद स्मारक पर पहुंचकर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। विकास भवन तिराहे पर शहीद कौशलेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर कैंडिल जलाकर रेजांगला में शहीद हुए ११४ जवानों के लिए कृष्ण वाहिनी द्वारा उनकी आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शहीद दिवस पर कृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 योगेन्द्र यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव विमल यादव व जिलाध्यक्ष शुभम यादव हनी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हे याद किया। इस मौके पर ओमवीर यादव, अभिषेक राठौर, हरेन्द्र यादव, कुवर सचिन प्रताप सिंह, ललित, अंकुर, अरविन्द, अक्षय, विजय अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *